पटलांदर के गांव अंसला के 33केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

उपमंडल सुजानपुर के पटलांदर क्षेत्र के गांव अंसला में नवनिर्मित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन मंगलवार 7 जुलाई को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

Jul 6, 2026 - 19:15
 0  4
पटलांदर के गांव अंसला के 33केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

यंगवार्ता न्यूज हमीरपुर 06 जुलाई, 2026 : 


उपमंडल सुजानपुर के पटलांदर क्षेत्र के गांव अंसला में नवनिर्मित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन मंगलवार 7 जुलाई को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।


 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शिमला से ऑनलाइन माध्यम से इस विद्युत उपकेंद्र का विधिवत लोकार्पण करेंगे। इससे क्षेत्र की 16 पंचायतों की वोल्टेज समस्या का स्थायी समाधान होगा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने इस उदघाटन समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow