विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कैरियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता  

कैरियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने लघु नाटिका (स्किट) के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया

May 31, 2025 - 19:37
 0  42
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कैरियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  31-05-2025
कैरियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने लघु नाटिका (स्किट) के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ‘Arctic House’ ने प्राप्त किया , प्रत्युष परिधि , शाम्भवी , फिओना , इशिता , चिन्मय , समीप ,अर्नव ने बेहतरीन अभिनय और सशक्त संदेश के माध्यम से सभी का मन जीता। 
दूसरे स्थान पर ‘Pacific House’ और तीसरे स्थान पर ‘Indian House’ रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और इसके सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। 
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन  एसएस राठी , निदेशक मधुलिका राठी तथा मनोज राठी भी उपस्थित रहे। एसएस राठी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि“इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारती हैं बल्कि समाज में जागरूकता लाने का माध्यम भी बनता हैं। हमें मिलकर तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में काम करना चाहिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow