वेदों की तरह एक स्थान रखता है भारतीय संविधान : विवेक सिंह ठाकुर 

भारतीय संविधान, वेदों की तरह एक स्थान रखता है। यह बात हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने शनिवार को धर्मशाला में 75 वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। भारतीय लोकतंत्र की जननी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता परिषद हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला इकाई द्वारा किया गया

Dec 7, 2024 - 17:58
 0  45
वेदों की तरह एक स्थान रखता है भारतीय संविधान : विवेक सिंह ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  07-12-2024
भारतीय संविधान, वेदों की तरह एक स्थान रखता है। यह बात हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने शनिवार को धर्मशाला में 75 वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। भारतीय लोकतंत्र की जननी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता परिषद हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला इकाई द्वारा किया गया। 
बतौर मुख्यातिथि शिरकत हुए न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने कहा कि संविधान सभा ने संविधान बनाते समय उसका उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट किया है कि जिसमें सामाजिक , आर्थिक और राजनीतिक न्याय , विचार रखने व बोलने , विश्वास , धर्म व पूजा पद्धति की स्वतंत्रता दी है। समाज में प्रतिष्ठा , अवसर और समानता सहित समाज में ऐसा वधंत्व बढ़ाना , जिसमें व्यक्ति के सम्मान को संरक्षित रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना मुख्य है। 
मैं समझता हूं कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में समाज के हर वर्ग को इससे प्रेरणा लेकर उपरोक्त उद्देश्य हैं, इसमें अंतर्निहित संविधान का उद्देश्य है। हमारे लोकतांत्रिक देश की स्थापना का जो उद्देश्य है उसको पूर्ण करने में सहायता मिलेगी, भले ही समाज का कोई भी क्षेत्र हो, सरकारी, निजी, न्यायिक, व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोग संविधान से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे तो बहुत सारी समस्याओं का निराकरण स्वयं ही हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow