धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर बोले AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर 'छात्रों की बड़ी जीत मंत्रालय नहीं संभाल पा रहे थे शिक्षा मंत्री
NEET पेपर लीक मामले को लेकर जारी सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज का परिणाम है।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 25 जुलाई, 2026 :
NEET पेपर लीक मामले को लेकर जारी सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज का परिणाम है।
AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने बेहद जरूरी मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा था और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी छात्रों के पक्ष में उतरे। राठौर ने कहा कि आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि आधी रात में प्रधानमंत्री को वीडियो संदेश देना पड़ा, उसी से स्थिति का अंदाजा हो गया था। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी धर्मेंद्र प्रधान से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्हें अपने मंत्रालय को संभाल नहीं पा रहे थे, इसी बात पर उन्हें आपत्ति थी।
What's Your Reaction?

