शिमला के रामचंद्र चौक में भयंकर लैंडस्लाइड,सरकारी आवासों पर गिरे पेड़, सड़क यातायात के लिए बंद,

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। शिमला शहर में भी जगह जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई

Sep 3, 2025 - 15:54
 0  35
शिमला के रामचंद्र चौक में भयंकर लैंडस्लाइड,सरकारी आवासों पर गिरे पेड़, सड़क यातायात के लिए बंद,
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-09-2025

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। शिमला शहर में भी जगह जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है।

रामचंद्र चौक में एक बार फिर से भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है जिसके चलते सड़क यातायात के लिए ठप्प हो गई है। भूस्खलन से बड़े बड़े पेड़ सरकारी भवन की छत पर जा पहुंचे हालांकि घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं है। 

आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है जिसको देखते हुए मकानों को खाली किया गया है। मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

महापौर ने कहा कि शिमला शहर में विकास नगर, कृष्णा नगर, कोमली बैंक और रामचंद्र चौक में भूस्खलन हुआ है जिससे काफी नुकसान हुआ है हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है। रामचंद चौक में एक मकान में दरारें आ गई हैं जिसे खाली कर दिया गया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow