हिमाचल प्रदेश में  7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज, ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं, निर्देश जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। इस दाैरान ऑनलाइन कक्षाएं लगानी होंगी। बुधवार दोपहर इस संबंध में आदेश जारी

Sep 3, 2025 - 15:59
 0  26
हिमाचल प्रदेश में  7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज, ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं, निर्देश जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-09-2025

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। इस दाैरान ऑनलाइन कक्षाएं लगानी होंगी। बुधवार दोपहर इस संबंध में आदेश जारी किए गए। 

विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत  सभी सरकारी-निजी कॉलेज व स्कूल, डाइट 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी कॉलेज-स्कूल आने से छूट दी गई है। 

हालांकि, संबंधित संस्थानों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां तक संभव हो, कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं। हिमाचल प्रदेश राज्य में पिछले कई दिनों से सभी क्षेत्रों में लगातार भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण व्यापक भूस्खलन,पेड़ों का गिरना, सड़कें अवरुद्ध होना, बिजली और पेयजल आपूर्ति में रुकावटें और पूरे राज्य में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। 

इसके अलावा, मौजूदा खराब मौसम की स्थिति के कारण पूरे हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने की प्रबल संभावना है। सरकार ने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि छुट्टियों के दाैरान संस्थान प्रमुख  शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे और चल संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहें। 

यदि स्कूल की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो जाती है या इन संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, तो चल संपत्तियों और स्कूल रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 9 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। आज बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 

4 व 5 सितंबर के लिए कुछ भागों में येलो अलर्ट है। वहीं बीती रात को नयना देवी में 136.0, जोत 100.6, पच्छाद 77.0, कोठी 68.4, चंबा  66.0, बिलासपुर 60.4, रोहड़ू 60.0, मनाली 57.0, पालमपुर 52.6, कसौली 49.5, कंडाघाट और ददाहू 48.0, सराहन 44.5, सोलन 43.6, काहू 4 43.5 व मालरांव में 40.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow