शिमला के रिज मैदान पर 22 जून को इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का होगा भव्य आयोजन   

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर 22 जून को इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके आशीष चौधरी और रोहड़ू की इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मीनाक्षी ठाकुर जैसे दिग्गज रिंग में उतरेंगे

Jun 18, 2025 - 13:08
 0  28
शिमला के रिज मैदान पर 22 जून को इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का होगा भव्य आयोजन   
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  -  शिमला     18-06-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर 22 जून को इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके आशीष चौधरी और रोहड़ू की इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मीनाक्षी ठाकुर जैसे दिग्गज रिंग में उतरेंगे। 

इनके अलावा रशिया, उज्बेकिस्तान, तंजानिया, कजाकि्स्तान और साउथ कोरिया के दिग्गज मुक्केबाज भी इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग संघ के प्रदेश महासचिव यदुपति ठाकुर ने यह जानकारी दी है। स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में साल 2023 से इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशीप आयोजित की जा रही है। 

नशा छोड़ो खेल खेलों के तहत करवाई जा रही यह प्रतियोगिता 22 जून की शाम चार बजे से रोमांचक प्रतियोगिता शुरु होगी। यह रात दस बजे तक चलेगी। प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow