शिमला में खाई में गिरी नगर निगम की कूड़े की गाड़ी, ड्राइवर की मौके पर मौत

शिमला में आज सुबह पौने आठ बजे के करीब एक हादसा हो गया। तारादेवी-टुटू बाईपास पर नगर निगम का कूड़े का वाहन अनियंत्रित होकर  गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत

Jan 18, 2025 - 14:14
 0  67
शिमला में खाई में गिरी नगर निगम की कूड़े की गाड़ी, ड्राइवर की मौके पर मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-01-2025

शिमला में आज सुबह पौने आठ बजे के करीब एक हादसा हो गया। तारादेवी-टुटू बाईपास पर नगर निगम का कूड़े का वाहन अनियंत्रित होकर  गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, वह कृष्णा नगर का रहने वाला था।

स्थानीय लोगों ने गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लगभग 150 मीटर नीचे चालक का शव मिला। सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। नगर निगम  शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने बताया कि चालक सैहब सोसाइटी में 2010 से काम कर रहा था। नगर निगम इस तरह के हादसे में 2 लाख की मदद करता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow