शिमला में फ्लाइंग फेस्टिवल में पहुंचे द ग्रेट खली, युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह 

शिमला के जुन्गा में 4 दिवसीय पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल चला हुआ है। इस पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप में हिमाचल के अलावा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस दौरान उन्होंने पैराग्लाइडर को हरी झंडी दिखा कर रवाना

Oct 18, 2024 - 22:02
 0  41
शिमला में फ्लाइंग फेस्टिवल में पहुंचे द ग्रेट खली, युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     18-10-2024

शिमला के जुन्गा में 4 दिवसीय पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल चला हुआ है। इस पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप में हिमाचल के अलावा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस दौरान उन्होंने पैराग्लाइडर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

शिमला में हो रहे फलाइंग फेस्टिवल पर ग्रेट खली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन की बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक हिमाचल प्रदेश की और आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि टूरिज्म के साथ इससे स्थानीय लोगो को भी रोजगार मिलेगा और सरकार को भी रेवेन्यू आएगा।

ग्रेट खली ने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा या युवा नशा करता है तो सिर्फ वो परेशान नही रहता बल्कि उसके साथ उसका परिवार, सगे-सबंधी व सोसायटी भी  तबाह होती है। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत और एजुकेशन का नशा करना चाहिए।वहीं खली ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग अकादमी के लिए जगह देख रहे है। सेंटर जगह ढूंढ कर अकादमी शुरू करेंगे जहां पूरे हिमाचल व बाहर से भी खेलने में रुचि रखने वाले युवाओं को आसानी से सकें।

शिमला फ़्लाइंग फेस्टिवल के आयोजक अरुण रावत ने कहा कि दूसरी बार जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।इस बार 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। शनिवार को  फेस्टीवल का समापन है और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत जाएगा।

वही प्रतिभागियों का कहना है की जुन्गा में पैराग्लाइडिंग के लिए काफी अच्छी जगह है और यहां पर 5 मिनट की फ्लाई है और यहां पर पैराग्लाइडिंग करने में काफी मजा आ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />