शीतकालीन सत्र से पहले सुक्खू सरकार ने कसी कमर, CM की BJP को चुनौती- सदन में चर्चा करें, वॉकआउट नहीं
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सत्र को लेकर बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि विपक्ष सदन में हर मुद्दे पर चर्चा करे, न कि वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटे। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दबाव में हैं और बीजेपी विधायक दल में भी उनके खिलाफ रोष है।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 12 नवंबर :

वहीं, शिमला के ऐतिहासिक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ को बेचने के नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीटरहॉफ को बेचा नहीं जा रहा है, बल्कि उसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जयराम ठाकुर लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश के हितों को बेचा नहीं जाता, जबकि पूर्व बीजेपी सरकार के समय हिमाचल के हितों को बेचा जा रहा था। उन्होंने बताया कि पीटरहॉफ के जीर्णोद्धार के बाद नए भवन में 100 कमरे होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने सच्चे मन से यह किताब लिखी है और बाजार में इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी की सास और उनके पति ने देश के लिए बलिदान दिया है। किताब में देश और परिवार से जुड़ी सभी अहम घटनाओं का जिक्र किया गया है।
What's Your Reaction?