शैलेंद्र कालरा की अध्यक्षता और सतीश शर्मा की मौजूदगी में सिरमौर प्रेस क्लब की बैठक संपन्न 

सिरमौर प्रेस क्लब की बैठक सोमवार को क्लब कार्यालय में शैलेंद्र कालरा की अध्यक्षता और सतीश शर्मा की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में क्लब के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई

Nov 26, 2024 - 14:33
 0  35
शैलेंद्र कालरा की अध्यक्षता और सतीश शर्मा की मौजूदगी में सिरमौर प्रेस क्लब की बैठक संपन्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     26-11-2024

सिरमौर प्रेस क्लब की बैठक सोमवार को क्लब कार्यालय में शैलेंद्र कालरा की अध्यक्षता और सतीश शर्मा की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में क्लब के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चूंकि अधिकांश सदस्य बैठक में नहीं पहुंच पाए, इसलिए चुनाव की रणनीति को लेकर अगली बैठक 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में चुनाव से जुड़े सभी फैसले ले लिए जाएंगे। साथ ही, क्लब की बैठकों से लगातार गैरहाजिर रहने वाले सदस्यों को अंतिम मौका देने का निर्णय भी लिया गया।

क्लब के चुनाव दिसंबर माह में ही करवा लिए जाएं, ताकि नई कार्यकारिणी नए वर्ष से अपने कार्यकाल की शुरुआत कर सके। बैठक से पूर्व क्लब के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस और ग्लास हाउस का भी निरीक्षण किया गया। जिस पर सदस्यों द्वारा सुझाव प्रस्तुत किए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow