समाज में अनेक परिवार नशे के कारण हो गए बर्बाद , नशा नाश का कारण , दूर रहें बच्चे : केश्व राम

नशे के दुष्प्रभाव बारे विद्यार्थियों को जागरूक करने के उददेश्य से शुक्रवार को मानव कल्याण सेवा समिति के सौजन्य से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाने की शपथ ग्रहण की। शिविर की अध्यक्षता करते हुए समिति के निदेशक केशव राम लोथटा ने कहा कि नशा नाश का कारण होता है। समाज में अनेक परिवार नशे के कारण बर्बाद हो गए है

Nov 14, 2025 - 19:23
 0  36
समाज में अनेक परिवार नशे के कारण हो गए बर्बाद , नशा नाश का कारण , दूर रहें बच्चे : केश्व राम
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-11-2025
नशे के दुष्प्रभाव बारे विद्यार्थियों को जागरूक करने के उददेश्य से शुक्रवार को मानव कल्याण सेवा समिति के सौजन्य से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाने की शपथ ग्रहण की। शिविर की अध्यक्षता करते हुए समिति के निदेशक केशव राम लोथटा ने कहा कि नशा नाश का कारण होता है। समाज में अनेक परिवार नशे के कारण बर्बाद हो गए है। 
उन्होने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार के नशे का शिकार हो रही है वह एक हर व्यक्ति के लिए चिंतन और चिंता का विषय बन गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे विशेषकर चिटटे के खिलाफ अभियान आरंभ किया है जिसमें सभी को अपना सहयोग देना होगा । जनसहयोग के बिना सरकार का कोई भी अभियान सफल नहीं होता है। उन्होने कहा कि समिति द्वारा विशेषकर शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे किसी प्रकार के नशे के चंगुल में फंस कर अपना जीवन बर्बाद न कर दे। बताया कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर काफी सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। 
सेवा समिति के क्षेत्रीय समन्वयक दीपक सुंदरियाल ने छात्रों को नशे से दूर रहने के उपाय बताएं। उन्होंने कहा कि आरंभिक काल में छात्र इसे शोक या फैशन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और धीरे-धीरे इनके आदि हो जाते हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में अभिभावकों के लिए अपनी संतानों को नशा मुक्त बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है तभी हम समृद्धि राष्ट्र का स्वप्न देख सकते हैं। विद्यालय में इस प्रकार की शिविर का उद्देश्य छात्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />