सरकाघाट में गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही मुख्यमंत्री शगुन योजना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित प्रदेश सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चला रखी है जो समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता दर्शाती

Dec 14, 2025 - 11:52
 0  22
सरकाघाट में गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही मुख्यमंत्री शगुन योजना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बेटी की शादी पर बीपीएल परिवार को शगुन के रूप में दी जा रही 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    14-12-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित प्रदेश सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चला रखी है जो समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता दर्शाती हैं। इसी कड़ी में वर्तमान सरकार की शगुन योजना सरकाघाट क्षेत्र के बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी के लिए मददगार साबित हो रही है।

इस योजना के तहत प्रदेश सरकार बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी में 31 हजार रुपए की राशि शगुन के रूप में प्रदान कर उनकी आर्थिक सहायता कर रही है। आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तैनात संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में किया जा रहा है।  

लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक  और वह हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। इस योजना के लिए लड़की के माता - पिता , अभिभावक या लड़की स्वयं भी आवेदन कर सकती है। सरकाघाट के गांव खनोट तहसील बलद्वाड़ा से संबंध रखने वाली तनु कुमारी की शादी गांव मनवाणा  में हुई है। वे बताती हैं कि मेरी शादी पिछले साल नवम्बर 2024 में हुई। 

स्थानीय आंगनबाड़ी वर्कर से पता चला कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों की शादी पर  31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। इस पर मेरे परिवार वालों ने भी इस योजना के लिए आवेदन किया। शादी के पांच महीने बाद  31 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता राशि शगुन के रूप में सरकार से प्राप्त हुई। मैं और मेरा परिवार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए इतनी अच्छी योजनाएं चला रखी हैं।

अन्य लाभार्थी वंदना देवी पत्नी राज कुमार गांव अपर बरोट सरकाघाट बताती हैं कि उनकी बेटी नेहा की शादी पिछले साल नवम्बर, 2024 में हुई थीं। उस समय हमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पता चला कि सरकार ने मुख्यमंत्री शगुन योजना चला रखी है जिसमें बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता के रूप 31 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। तो हमने भी इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकाघाट सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन किया था। 

शादी के तीन महीने बाद हमें 31 हजार रुपए प्राप्त हुए। इन सबके लिए मैं और मेरा परिवार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए इतनी अच्छी योजनाएं चलाई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow