सराहनीय : एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबुझ से एम्बुलेंस में ही करवाया सफल प्रसव
एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबुझ से एम्बुलेंस में सफल प्रसव करवाया गया। ईएमटी विनोद का ये पहला मामला नहीं हैं। उनका कहना हैं कि 14 साल के कार्यकाल मे लगभग 350 से 400 प्रसव एम्बुलेंस में ही करवा चुके हैं।
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 01-02-2026
एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबुझ से एम्बुलेंस में सफल प्रसव करवाया गया। ईएमटी विनोद का ये पहला मामला नहीं हैं। उनका कहना हैं कि 14 साल के कार्यकाल मे लगभग 350 से 400 प्रसव एम्बुलेंस में ही करवा चुके हैं। जिसमें कई बार जुड़वां,और ब्रीच जैसे गंभीर केस भी निपटाए गए।
जिसके लिए उन्हें कई बार प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका हैं। उनका कहना हैं कि वो अपना आदर्श गुरु डॉक्टर ललित महाजन को मानते हैं जो कि मेडिकल कॉलेज नहान में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।
बता दें कि 31 जनवरी 2026 को हमें शाम 06 00 बजे 108 पर कॉल आया जिसमें की हवाला दिया गया कि गांव थोला डा घर भलोना तहसील संगडाह जिला सिरमौर महिला को प्रसव पीड़ा हो रही हैं। तो मैं ई एम टी विनोद और मेरे सहयोगी मित्र पायलट रमेश राणा के साथ एम्बुलेंस लेकर प्रस्थान किया तो वहां पाया महिला केदारी देवी पत्नी जगत राम तेज प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी।
महिला को एम्बुलेंस में बिठाकर उस मरीज की जांच की लेकिन गंभीर स्थिति होने पर सीएचसी संगडाह की तरफ रवाना हुए लेकिन वो सर्दी की ठंड और सर्द हवाएं बर्फीली सड़क शाम के समय जिसमें पाला जमा होता हैं। ऐसे में एम्बुलेंस चलाना भी किसी जोखिम से कम नहीं था लेकिन आधे रास्ते में सुंदरघाट के नजदीक प्रसव पीड़ा और बढ़ती जा रही थी।
विनोद कुमार इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन होने पर जांच में पाया कि ये प्रसव बीच रास्ते मे ही करवाना पड़ेगा अस्पताल लगभग 12से 15किमी दूर था। तो मैने प्रसव कराने का निर्णय लिया।रास्ते मे ही प्रसव करवाने मे सफल हुआ । महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। रिस्क तो तब था जब बच्चे के गले मे नाभि नाल लिपटा पड़ा था। और बच्चे ने पेट के अंदर ही पोटी कर दी थी।
What's Your Reaction?

