सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1.21 लाख पेयजल कनेक्शन जारी : उपायुक्त

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज  नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला - सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया गया जबकि नाहन मण्डल में 69 करोड़ की लागत से 68 पेयजल योजनाओं को  स्वीकृत किया गया

Mar 19, 2026 - 20:16
 0  8
सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1.21 लाख पेयजल कनेक्शन जारी : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-03-2026

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज  नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला - सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया गया जबकि नाहन मण्डल में 69 करोड़ की लागत से 68 पेयजल योजनाओं को  स्वीकृत किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत एक लाख इक्कीस हजार पेयजल कनेक्शन जारी किए गए जिनका प्रबंधन एवं संचालन तथा वितरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जल के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अम्बवाला-सैनवाला के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जल शक्ति  विभाग सिरमौर राजीव महाजन ने उपायुक्त को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
राजीव महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में 'जल अर्पण' एक जन-भागीदारी पहल है, जो जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और ग्राम पंचायतों के नेतृत्व में पानी के सदुपयोग को बढ़ावा देती है। यह विशेष रूप से जल स्रोतों की सुरक्षा, परीक्षण और 'ग्राम जल संवाद' के माध्यम से समुदाय को जल प्रबंधन में सक्रिय बनाती है। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति देवानंद पुंडीर , एसडीओ रोशन लाल सहित जल शक्ति विभाग के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत अम्बवाला- सैनवाला के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow