मतदान को लेकर सिरमौर जिला में तैयारी अंतिम चरण में, सिरमौर में 371404 मतदाता करेंगे मत का इस्तेमाल
पंचायती राज चुनाव को लेकर होने जा रहे मतदान के मद्देनजर सिरमौर जिला में प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन सभी तैयारियां को मुकम्मल करने में जुटा है।
नाहन 21 मई, 2026 :
मीडिया से बात करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि पूरे जिला में कुल 1641 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे उन्होंने कहा कि जिला में 54 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 268 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में कुल 3 लाख 71 हजार 404 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 94 हजार 309 पुरुष मतदाता और 1 लाख 77 हजार 93 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए करीब 10 हजार कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। जिला में भी तीन चरणों में मतदान आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 94 ,दूसरे चरण में 90 और अंतिम चरण में 89 पंचायतों में चुनाव संपन्न होंगे।
What's Your Reaction?



