सिल्वर बेल्स के नन्हे कलाकारों का सरकार से आह्वान , बंद हो नशे का सारा सामान

आज सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के पांचवी से आठवी तक के बच्चों ने वर्ल्ड नो टोबैको डे पर इंटरहाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी बच्चों  ने स्किट के ज़रिए सभी से नशा ना करने का और सरकार से गुजारिश की है कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और उनकी उपलबत्ता पर सख्ती से रोक लगायी जाए

May 30, 2026 - 16:34
 0  5
सिल्वर बेल्स के नन्हे कलाकारों का सरकार से आह्वान , बंद हो नशे का सारा सामान

नाहन 30 मई, 2026 : 
  
आज सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के पांचवी से आठवी तक के बच्चों ने वर्ल्ड नो टोबैको डे पर इंटरहाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी बच्चों  ने स्किट के ज़रिए सभी से नशा ना करने का और सरकार से गुजारिश की है कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और उनकी उपलबत्ता पर सख्ती से रोक लगायी जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं ने यह प्रतिज्ञा की, कि वे भविष्य में तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेगे। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस—मार्स, वीनस, नेप्च्यून एवं जुपिटर हाउस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से समाज को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में मार्स हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्स हाउस के प्रतिभागी थे – लव्यांश, काव्यांशी (कक्षा 5), सिमरबीर, त्रिशा, शानवी(कक्षा 6), नविका, निशिका, इनाया (कक्षा 7), तथा भव्या, प्रतीक और शिवेश (कक्षा 8)।

वीनस हाउस ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वीनस हाउस के प्रतिभागी थे – वेदांश,आरिश (कक्षा 5), मृणालनी, कोमल (कक्षा 6), वंशिका, आरुष, अयान, आरोही (कक्षा 7), तथा शिवांग (कक्षा 8)।

नेप्च्यून हाउस और जुपिटर हाउस को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

नेप्च्यून हाउस के प्रतिभागी थे – रुत्वी, देवांशी (कक्षा 5), आदिश , मेघा, आनवी (कक्षा 6), सुकृत , दक्षिता, छवि, अराध्य (कक्षा 7), तथा श्रेयसी और मनजोत (कक्षा 8)।

जुपिटर हाउस के प्रतिभागी थे – चेष्टा, सार्थक (कक्षा 5), सानवी, शिवांश (कक्षा 6), वर्तिका, युवल (कक्षा 7), तथा अवंतिका और सोफिया (कक्षा 8)।

सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय और संदेश के माध्यम से यह प्रेरणा दी कि तंबाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow