भाजपा अध्यक्ष बोले मुख्यमंत्री ने लाखों मतदाताओं का किया अपमान, सीएम का बयान जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की गरिमा पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यो को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 6 जून, 2026 :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यो को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान न केवल जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों का अपमान है, बल्कि उन लाखों मतदाताओं का भी अपमान है जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति के सदस्यों की अहमियत एक दिन की है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनावों में मिली हार से मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं और इसी कारण इस तरह के बयान देकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बयान उचित नहीं हैं।
What's Your Reaction?



