सीबीएसई 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में बेटियों ने गाड़े झंडे , 93.70 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

Apr 15, 2026 - 20:10
 0  35
सीबीएसई 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में बेटियों ने गाड़े झंडे , 93.70 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  15-04-2026
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। 
इसके अलावा, DigiLocker, UMANG App आदि प्लेटफॉर्म की मदद से देखा जा सकता है। सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा। 
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परिणामों के अनुसार 92.69% लड़कों ने परीक्षा पास की, जबकि 94.99% लड़कियां सफल रहीं, जिससे एक बार फिर छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow