सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश , आठ पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार : डीजीपी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल गौरव यादव ने शुक्रवार को दी

यंगवार्ता न्यूज़ - अमृतसर 06-06-2025
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल गौरव यादव ने शुक्रवार को दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के दाओके के रहने वाले सुखचैन सिंह और अमृतसर के गांव भकना कलां के रहने वाले जुगराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से आठ आधुनिक पिस्तौल जिसमें तीन 9 एमएम ग्लॉक , चार पीएक्स5 और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
What's Your Reaction?






