स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा के संदेश के साथ पुलिस जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा का संदेश लेकर हिमाचल प्रदेश प्रथम पुलिस सशस्त्र वाहिनी के जवानों ने जुन्गा में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें अभियान में बटालियन के विभिन्न रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 24 सितंबर :
स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा का संदेश लेकर हिमाचल प्रदेश प्रथम पुलिस सशस्त्र वाहिनी के जवानों ने जुन्गा में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें अभियान में बटालियन के विभिन्न रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
भूपेन्द्र नेगी ने बताया कि बटालियन के जवानों और कर्मचारियों ने स्थानीय दुकानदारों तथा आमजन से संवाद कर उन्हें कूड़ा-कचरा रखने के लिए अपनी दुकान पर डस्टबिन रखने की सलाह दी तदोपरांत कचरा को निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
What's Your Reaction?
