बैंक खातों को आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को अधिक पारदर्शी बनाने और केवल पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने के लिए आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Sep 7, 2026 - 14:16
 0  23
बैंक खातों को आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक
यंगवार्ता न्यूज - मंडी, 07 सितंबर : 
 
 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को अधिक पारदर्शी बनाने और केवल पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने के लिए आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

एक विभागीय प्रवक्ता ने यहां बताया कि विभाग द्वारा जिले के सभी पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन आईडी के साथ आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में विभाग द्वारा राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं की श्रेणी में प्रायोगिक आधार पर पेंशन हस्तांतरण का परीक्षण किया गया, जिसके दौरान पाया गया कि कुछ लाभार्थियों ने अपनी पेंशन आईडी को तो आधार से लिंक करवा लिया है, परंतु अपने संबंधित बैंक खाते को आधार कार्ड से (NPCI Mapping/Aadhaar Seeding) लिंक नहीं करवाया है। उन्होंने बताया कि इस त्रुटि के कारण राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं की तीन श्रेणियों के 857 पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन राशि जमा नहीं हो सकी और उनका भुगतान असफल रहा। विभाग ने विशेष रूप से इन 857 लाभार्थियों से अपील की है कि वे तुरंत अपने संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाएं, ताकि उनकी रुकी हुई पेंशन राशि अविलंब उनके खातों में जमा की जा सके।

उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार जिला मंडी में कुल 1,15,031 सक्रिय पेंशनभोगी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी श्रेणियों की पेंशन का वितरण केवल आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से ही किया जाएगा ताकि फर्जीवाड़े को रोककर केवल वास्तविक एवं पात्र उम्मीदवारों को ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा सके, अतः सभी पेंशनभोगी समय रहते अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />