मंडी में एचआरटीसी के कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना,घटना के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों में भारी आक्रोश 

हिमाचल प्रदेश में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। वारदात में हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस (HP 53 -8830) कंडक्टर पर बेरहमी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया

Apr 12, 2026 - 15:33
Apr 12, 2026 - 15:45
 0  11
मंडी में एचआरटीसी के कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना,घटना के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों में भारी आक्रोश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - मंडी    12-04-2026

हिमाचल प्रदेश में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। वारदात में हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस (HP 53 -8830) कंडक्टर पर बेरहमी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घटना उस वक्त हुई जब बस को रास्ते में खड़ी स्कूटी के कारण बस को आगे जाने में दिक्कत हो रही थी।

कंडक्टर ने स्कूटी सवार से वाहन हटाने का अनुरोध किया, लेकिन यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और वह गुस्से में आगबबूला हो गया। घटना  उस समय हुई जब ये बस शनिवार को खुड्डी से जोगिंद्रनगर जा रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले कंडक्टर के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद उसने फोन कर जिम से अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। 

कुछ ही देर में पहुंचे युवकों ने कंडक्टर पर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया और उसे तब तक पीटते रहे, जब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ नहीं हो गया। इस घटना के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

कर्मचारियों का कहना है कि जब सरकारी कर्मचारी ही अपनी ड्यूटी के दौरान सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। यह भी चर्चा में है कि मुख्य आरोपी किसी विधायक के ड्राइवर का बेटा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन के उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर व मिडिया प्रभारी ललित राजपूत ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परिचालक (कंडक्टर) पर भारी दबाव बनाकर समझौता कराया गया, जबकि पीड़ित अब भी न्याय चाहता है और कार्रवाई की मांग कर रहा है। 

नवीन ठाकुर के अनुसार, इस हमले के पीछे प्रकाश राणा के ड्राइवर के बेटे का हाथ बताया जा रहा है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर,फ़िलहाल पुलिस का पक्ष नहीं मिला है। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow