सेंट्रल जेल नाहन में आजीवन कारावास की सजा काट रहा हरियाणा का कैदी फरार , जेल प्रशासन में मचा हड़कंप 

केंद्रीय कारागार नाहन में हत्या का सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया है। कैदी के फरारी की सूचना मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कारागार नाहन में हरियाणा के शाहबाद के रहने वाले हरीश कुमार उर्फ हंसराज पुत्र कृष्ण लाल हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।  अच्छा आचरण होने के चलते उसे ओपन जेल के तहत बाहर जाने की अनुमति थी। जानकारी के मुताबिक गत गुरुवार को हरीश कुमार मंदिर परिसर के बाहर से फरार हो गया है

Nov 8, 2025 - 16:36
 0  151
सेंट्रल जेल नाहन में आजीवन कारावास की सजा काट रहा हरियाणा का कैदी फरार , जेल प्रशासन में मचा हड़कंप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-11-2025
केंद्रीय कारागार नाहन में हत्या का सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया है। कैदी के फरारी की सूचना मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कारागार नाहन में हरियाणा के शाहबाद के रहने वाले हरीश कुमार उर्फ हंसराज पुत्र कृष्ण लाल हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।  अच्छा आचरण होने के चलते उसे ओपन जेल के तहत बाहर जाने की अनुमति थी। जानकारी के मुताबिक गत गुरुवार को हरीश कुमार मंदिर परिसर के बाहर से फरार हो गया है। 
देर शाम तक जब हरीश कुमार वापस नहीं लौटा तो जेल प्रशासन ने पुलिस में कैदी के फरार होने की शिकायत दर्ज पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक केंद्रीय आदर्श कलाकार नाहन में पिछले 20 वर्षों से सजायाफ्ता कैदी हरीश कुमार फरार हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में जेल वार्डन देवेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को हरीश कुमार प्रातः मंदिर परिसर में सफाई के कार्य हेतु गया हुआ था , परंतु देश शाम तक जब वह जेल में वापस नहीं लौटा तो जेल प्रशासन ने मंदिर के आसपास व शहर में तलाशी की  , लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं मिला , जिसके चलते जेल प्रशासन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 
पुलिस के मुताबिक हरीश कुमार मई 2025 से अनुमति लेकर मंदिर परिसर में पुजारी और सफाई का कार्य करता था। जो प्रतिदिन 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंदिर परिसर में रहता था और शाम को वापस लौट जाता था , लेकिन गुरुवार को जब हरीश कुमार देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो जेल प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा जिसके चलते जेल प्रशासन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि केंद्रीय कारागार नाहन से एक कैदी के फरार होने की शिकायत मिली है। 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा के शाहबाद का रहने वाला 64 वर्षीय हरीश कुमार केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अच्छा  आचरण होने के चलते उसे ओपन जेल में रखा जाता था , लेकिन गुरुवार को वह फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है और शीघ्र ही कैदी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow