भूस्खलन के बाद अवरुद्ध सैनवाला कौलावालाभूड़ सड़क नहीं हो पाई बहाल, बहाली में लगेगा 4 से 5 दिन का समय
नाहन विधानसभा क्षेत्र के सैनवाला-कौलावालाभूड़ सड़क मार्ग पर गुलरिया के पास हुए भारी भूस्खलन के बाद सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद पड़ी हुई है प्रशासन की ओर से सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, लेकिन सड़क को यातायात के लिए बहाल होने में अभी 4 से 5 दिन का समय लग सकता है।
सड़क बंद होने से क्षेत्र की करीब 6 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया से बात करते हुई डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि सड़क बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा मशीनरी तैनात की गई है और लगातार सड़क बहाली का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बहाली में चार से पांच दिनों का समय लग सकता है फिलहाल ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है और लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है
बता दें कि वीरवार देर शाम गुलरिया के पास हुए भारी भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई, जिसके बाद से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। स्थानीय लोगों की आवाजाही के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है
What's Your Reaction?


