स्कूल जा रहे मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने काटा, मेयर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे गुस्साए पिता 

शिमला में लावारिस कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों पर हमला किया। हमले में दो छात्र लहूलुहान हुए हैं। सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की घटना है। जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल आ रहे थे

Apr 30, 2025 - 15:55
 0  53
स्कूल जा रहे मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने काटा, मेयर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे गुस्साए पिता 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-04-2025

शिमला में लावारिस कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों पर हमला किया। हमले में दो छात्र लहूलुहान हुए हैं। सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की घटना है। जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल आ रहे थे। ढली टनल के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। 

टांगों पर गहरे घाव पड़े हैं। तीनों बच्चों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। मामले पर स्कूली छात्र के पिता ने नगर निगम मेयर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। 

स्कूली बच्चे की पिता कर्मचंद भाटिया ने कहा कि हर दिन ऐसे मामले हैं, आज मेरे बेटे को काट दिया और अन्य बच्चों को भी काटा, लेकिन कोई इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। ऐसे में कब नगर निगम कार्रवाई करेगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस मामले को लेकर आज हाउस में मामला लाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />