हमीरपुर के भोरंज के तहत 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत,ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप  

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में थाना भोरंज के तहत 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद मायका पक्ष ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हंगामा किया। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से तंग किया जाता था

Dec 27, 2025 - 13:27
Dec 27, 2025 - 13:29
 0  17
हमीरपुर के भोरंज के तहत 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत,ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    27-12-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में थाना भोरंज के तहत 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद मायका पक्ष ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हंगामा किया। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से तंग किया जाता था। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

महिला की पहचान शिवानी (रीतू) पति वीरेंद्र निवासी चंबोह के रूप में हुई है। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। महिला को यहां पर मृत घोषित कर दिया गया। 

आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी जहरीला पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हुई। सुबह मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज में थे। लेकिन मायका पक्ष का आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

थाना भोरंज के तहत शिवानी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। मायका पक्ष के लोग शाम को करीब छह बजे शव गृह के समीप इकट्ठा हो गए। उन्होंने वहां पर नारेबाजी शुरू कर दी और शिमला-मटौर एनएच 103 बंद कर दिया।

शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पढ़ाई के खर्च और घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष के द्वारा दी गई मानसिक यातना और पति द्वारा फोन पर कई प्रकार की धमकियां दिए जाने से महिला अत्यधिक तनाव में थी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्राथमिकी दर्ज की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow