हमीरपुर में चाय के बहाने बुजुर्ग दुकानदार से ठगी,दो कार सवार बुजुर्ग को थमा गए नकली नोट  

सदर थाना क्षेत्र के तहत लोहरड़ा बाईपास पर शातिरों ने एक बुजुर्ग दुकानदार को चाय के बहाने ठग लिया। 74 वर्षीय दुकानदार से दो युवकों ने नकली नोटों के जरिये करीब 3,200 रुपये की धोखाधड़ी कर दी

Apr 12, 2026 - 12:29
 0  7
हमीरपुर में चाय के बहाने बुजुर्ग दुकानदार से ठगी,दो कार सवार बुजुर्ग को थमा गए नकली नोट  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  -  हमीरपुर    12-04-2026

सदर थाना क्षेत्र के तहत लोहरड़ा बाईपास पर शातिरों ने एक बुजुर्ग दुकानदार को चाय के बहाने ठग लिया। 74 वर्षीय दुकानदार से दो युवकों ने नकली नोटों के जरिये करीब 3,200 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। घटना ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लोहरड़ा निवासी चुन्नी लाल की बाईपास पर दुकान है। शनिवार दोपहर दो अज्ञात युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन के साथ चाय पी और सामान्य ग्राहक बनकर बातचीत शुरू की। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातों में उलझाते हुए कहा कि उनके पास 200-200 रुपये के नोट हैं और उन्हें 500 रुपये के नोट चाहिए।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नकदी के लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही स्वीकार करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow