हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में इस महीने 50 नई इलेक्ट्रिक बसे होगी शामिल 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में इस महीने 50 नई इलेक्ट्रिक जुड़ने जा रही हैं। इसके बाद नए साल में नई बसें आएंगी। इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा

Nov 1, 2025 - 12:43
 0  31
हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में इस महीने 50 नई इलेक्ट्रिक बसे होगी शामिल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-11-2025

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में इस महीने 50 नई इलेक्ट्रिक जुड़ने जा रही हैं। इसके बाद नए साल में नई बसें आएंगी। इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 

इन बसों के आने से एचआरटीसी के बेड़े से कुछ पुरानी बसें भी हटेंगी। 412 करोड़ रुपये से इन बसों की खरीद होगी। फरवरी अंत तक सभी 297 बसें हिमाचल पहुंच जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ा जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के क्षतिग्रस्त मकानों, दुकानों, गोशालाओं का आकलन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए जिलों में कमेटी गठित की है। यह इसलिए ताकि प्रभावितों के नुकसान का सही आकलन किया जा सके। 

हिमाचल सरकार की ओर से प्रभावितों को मुआवजा राशि आवंटित की जानी है। लोग मुआवजे से वंचित न रह सके, इसके चलते राजस्व अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं। नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow