हिमाचल प्रदेश में 89 श्रेणियों के हजारों कर्मचारियों के वेतन का दोबारा होगा निर्धारण  

हिमाचल प्रदेश में 89 श्रेणियों के हजारों कर्मचारियों के वेतन का दोबारा निर्धारण होगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने वर्ष 2022 की उस अधिसूचना को वापस ले लिया है, जिसमें दो साल बाद हायर पे ग्रेड देने का प्रावधान किया गया था। अब वेतन का निर्धारण नए सिरे से होगा

Sep 7, 2025 - 11:32
 0  147
हिमाचल प्रदेश में 89 श्रेणियों के हजारों कर्मचारियों के वेतन का दोबारा होगा निर्धारण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-09-2025

हिमाचल प्रदेश में 89 श्रेणियों के हजारों कर्मचारियों के वेतन का दोबारा निर्धारण होगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने वर्ष 2022 की उस अधिसूचना को वापस ले लिया है, जिसमें दो साल बाद हायर पे ग्रेड देने का प्रावधान किया गया था। अब वेतन का निर्धारण नए सिरे से होगा। 

2022 की अधिसूचना के लागू होने के बाद कर्मचारियों की कई श्रेणियों का वेतन 10 से 15 हजार रुपये बढ़ गया था, मगर अब यह इतना ही कम हो सकता है।
राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं संशोधित वेतन द्वितीय संशोधन नियम 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। नए संशोधित नियमों के अनुसार हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं संशोधित वेतन द्वितीय संशोधन नियम 2022 के नियम 7(क) का लोप किया जाएगा। 

इसे तीन जनवरी 2022 से ही लोप समझा जाएगा। अब सरकारी कर्मचारियों का यह वेतन इस तरह से निर्धारित किया जाएगा कि मानो नियम 7(क) को कभी भी अंतर्स्थापित नहीं किया गया था। हालांकि, अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उप नियम 2 के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले से निर्धारित वेतन की वसूली नहीं की जाएगी। यानी रिकवरी नहीं की जाएगी।

क्लर्क, कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी), कनिष्ठ तकनीशियन, विभिन्न विभागों के चालक, कनिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, ड्राफ्ट्समैन, चार्जमैन ग्रेड-तीन, सहायक फोरमैन, फोरमैन ग्रेड-दो, चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी, माली, भिश्ती, फ्रेशर, अन्य सभी चतुर्थ श्रेणी, स्टेनो टाइपिस्ट, कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, सांख्यिकी सहायक, प्रयोगशाला सहायक कृषि। 

कृषि विस्तार अधिकारी, कनिष्ठ तकनीशियन कृषि, तकनीकी सहायक, प्रशिक्षित दाई, व्याख्याता, पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट, तकनीकी सहायक, जेबीटी, ओरिएंटल शिक्षक,भाषा शिक्षक, ड्राइंग मास्टर्स, पीईटी, शास्त्री, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, स्कूल व्याख्याता/पीजीटी, तबला प्रशिक्षक मास्टर क्राफ्ट्समैन-दो, मास्टर तकनीशियन-दो, डीपीई, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक, वन रक्षक, सांख्यिकीविद्, इंस्पेक्टर ग्रेड-दो, स्टाफ नर्स, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन, फार्मासिस्ट आदि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow