एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों के निधन पर उप मुख़्यमंत्री ने गहरा शोक किया व्यक्त 

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के गगरेट के समीप एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Sep 6, 2025 - 20:03
 0  24
एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों के निधन पर उप मुख़्यमंत्री ने गहरा शोक किया व्यक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-09-2025

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के गगरेट के समीप एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। 

अपने शोक संदेश में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। 

उन्होंने गंभीर रूप से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow