हिमाचल में भी गर्मी से राहत नहीं,18 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रह सकता है। इस बीच राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से क़रीब तीन डिग्री ज़्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा

May 14, 2025 - 15:37
 0  65
हिमाचल में भी गर्मी से राहत नहीं,18 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-05-2025

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रह सकता है। इस बीच राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से क़रीब तीन डिग्री ज़्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में तेज़ धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार का कहना है कि 18 मई की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना बनेगी।

मंगलवार को जिला ऊना में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की फुहारें भी पड़ीं। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री, धर्मशाला में 31.1, मनाली में 24.0, मंडी में 34.6 और कांगड़ा में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow