हीरानगर के पार्क में किया जाएगा विभिन्न सुविधाओं का विस्तार : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की

Feb 5, 2026 - 12:17
 0  25
हीरानगर के पार्क में किया जाएगा विभिन्न सुविधाओं का विस्तार : गंधर्वा राठौड़

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    05-02-2026

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की।
 
उपायुक्त ने कहा कि यह पार्क हमीरपुरवासियों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र है। सुबह-शाम की सैर एवं व्यायाम के साथ-साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के विस्तार और सौंदर्यीकरण की अभी भी काफी संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, डीएफओ अंकित सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को पार्क में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं से अवगत करवाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow