पीएम के नेतृत्व में हिमाचल को हमेशा मिली प्राथमिकता, आपदा के समय केंद्र सरकार ने दिया प्रदेश का साथ : धूमल

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो प्रेम कुमार धूमल से उनके निजी निवास पर शिष्टाचार भेंट की।  प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को हमेशा प्रथम स्थान दिया ग

Oct 26, 2025 - 15:09
Oct 26, 2025 - 15:49
 0  19
पीएम के नेतृत्व में हिमाचल को हमेशा मिली प्राथमिकता, आपदा के समय केंद्र सरकार ने दिया प्रदेश का साथ : धूमल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो धूमल ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   26-10-2025

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो प्रेम कुमार धूमल से उनके निजी निवास पर शिष्टाचार भेंट की।  प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को हमेशा प्रथम स्थान दिया गया है, जुलाई महा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। 

एक बैठक में यह महसूस किया गया कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन और मूसलाधार वर्षा की आवृत्ति और तीव्रता में वृद्धि हुई है, जिससे राज्य में व्यापक जनहानि, बुनियादी ढाँचे और आजीविका को नुकसान और पर्यावरण क्षरण हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI) रुड़की, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पुणे, भूविज्ञानी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर के विशेषज्ञों की एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम गठित करने का आदेश दिया। 

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 के दौरान बाढ़, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने उनके ज्ञापन का इंतज़ार किए बिना ही, नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (IMCT) को पहले ही भेज दिया है। इस अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने 18-21 जुलाई 2025 तक राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार आपदाओं के समय बिना किसी भेदभाव के राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है। इसी दिशा में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2023 के लिए बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिये हिमाचल प्रदेश को 2006.40 करोड़ के परिव्यय को पहले ही मंजूरी दे दी है और 7 जुलाई 2025 को 451.44 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। 

इसके अलावा, राज्य के प्रभावित लोगों की सहायता के लिए, केंद्र सरकार ने तत्काल राहत उपायों के लिए 18 जून 2025 को राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से हिमाचल प्रदेश को 198.80 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी की पहली किस्त पहले ही जारी कर दी है। 

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सहित सभी राज्यों को आवश्यक राष्ट्रीय आपदा मोचन बाल (NDRF) टीमें, सेना टीमें और वायु सेना की तैनाती सहित सभी प्रकार की रसद  (logistic) सहायता भी प्रदान की है। राज्य में बचाव और राहत कार्यों के लिए NDRF की कुल 13 टीमें तैनात हैं। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन के कारण बाढ़ की स्थिति और नुकसान की समीक्षा के लिए 9 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा, भरमौर, कांगड़ा और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कांगड़ा में एक आधिकारिक बैठक की जिसमें राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। 

एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जिसकी राशि हिमाचल प्रदेश के किसानों के खातों में भी आ चुकी है। उस समय प्रधानमंत्री ने समस्त क्षेत्र और लोगों को सामान्य स्थिति पर लाने के लिए एक बहु आय़ामी दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। 

यह प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए घरों के पुनः निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, स्कूलों के पुनः निर्माण और पशुधन के लिए मिनी किट सहित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत राहत का प्रावधान करने के जरिए किया जाएगा।  पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सुना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow