हैरानी : प्रदेश में एक न्यायिक अधिकारी को भी ठगों ने बनाया अपना शिकार, करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी 

न्यायिक अधिकारी से ठगी म्यूचल फंड और मनी बैक सहित अन्य प्लान में हाई रिटर्न का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी मामले में नया खुलासा हुआ है। ठगी को बैंक-फायनांस अधिकारी बन कर दो महिलाओं ने अंजाम दिया

Feb 11, 2026 - 13:46
 0  25
हैरानी : प्रदेश में एक न्यायिक अधिकारी को भी ठगों ने बनाया अपना शिकार, करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   11-02-2026

न्यायिक अधिकारी से ठगी म्यूचल फंड और मनी बैक सहित अन्य प्लान में हाई रिटर्न का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी मामले में नया खुलासा हुआ है। ठगी को बैंक-फायनांस अधिकारी बन कर दो महिलाओं ने अंजाम दिया है।

शिकायतकर्ता न्यायिक अधिकारी का कहना है कि दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन के जरिए उनसे संपर्क किया और खुद को बैंक का अधिकारी बताया। महिला ने कहा कि उनका बैंक खाता निष्क्रिय है और उसे सक्रिय करने के लिए 2,360 की जरूरत है। उन्होंने बैंक खाते में राशि जमा करवा दी। इसके बाद एक योजना में दस हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने का ऑफर मिला। फिर एक और महिला संपर्क किया और खुद को फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताया। 

महिला ने एप्पल एप स्टोर से एक एप डाऊनलोड करवाई इसके बाद कथित महिला अधिकारी ने निवेश योजना के लिए न्यायिक अधिकारी को राजी कर लिया और करीब छह लाख रुपये निवेश करवा लिए। 

इसके बाद महिला ने 11 लाख और निवेश करने का प्लान दिया, लेकिन न्यायिक अधिकारी को शक हुआ और उन्होंने सत्यतता जाननी चाही। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। न्यायिक अधिकारी का बैंक खाता शिमला जिला में स्थित एसबीआई बैंक का है। ऐसे में बैंक से रिकार्ड लिया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow