माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने चार्ट प्रदर्शनी

Mar 21, 2025 - 16:23
Mar 21, 2025 - 16:27
 0  45
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     21-03-2025

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने चार्ट प्रदर्शनी और नाटिका के माध्यम से डाउन सिंड्रोम के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

इस अवसर पर जीएनएम द्वितीय वर्ष और बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्राओं ने स्वास्थ्य शिक्षा अभियान के तहत गांवों और अस्पतालों में जाकर समुदाय के लोगों को डाउन सिंड्रोम के प्रति जागरूक किया। 

इस अभियान के माध्यम से स्थानीय लोगों को समझाया गया कि डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक विकार है, जिसके उचित प्रबंधन और देखभाल से प्रभावित व्यक्ति का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के अध्यक्ष अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख और प्रेरणा का स्रोत बना, जिससे उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और बेहतर ढंग से समझा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow