द्वेष नफरत को भूलाकर आपसी भाईचारे का प्रतीक है ऐतिहासिक होली पर्व ,  भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ने नाहन में मनाई होली

ऐतिहासिक शहर नाहन में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है शहर में जहां युवा टोलियां बनाकर जगह-जगह घूमकर होली मना रहे हैं वही शहर की आम जनता भी जमकर गुलाल उड़ाती नजर आई। इसी बीच भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी नाहन में आम जनता के साथ रानी झांसी पार्क में होली मनाई।होली के मौके पर शहर में जगह-जगह लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते नजर आए

Mar 14, 2025 - 15:17
Mar 14, 2025 - 15:20
 0  90
द्वेष नफरत को भूलाकर आपसी भाईचारे का प्रतीक है ऐतिहासिक होली पर्व ,  भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ने नाहन में मनाई होली
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-03-2025
ऐतिहासिक शहर नाहन में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है शहर में जहां युवा टोलियां बनाकर जगह-जगह घूमकर होली मना रहे हैं वही शहर की आम जनता भी जमकर गुलाल उड़ाती नजर आई। इसी बीच भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी नाहन में आम जनता के साथ रानी झांसी पार्क में होली मनाई।होली के मौके पर शहर में जगह-जगह लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते नजर आए। 
मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश के विभिन्न धर्मों के लोग आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए होली का त्यौहार मना रहे है। उन्होंने कहा कि  विभिन्न धर्म समुदाय, विभिन्न जातियां मिलकर एक होकर इस देश की समृद्धि और देश को आगे ले जाने के लिए सब लोग मिलकर प्रयास करें इस अवसर पर मैं ऐसी कामना करता हूँ और यह त्योहार सबके लिए मंगलमय हो खुशियां लेकर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर में यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और प्रदेश में भी होली के शानदार रंग सभी जिलों देखने को मिल रहे हैं। 
राजीव बिंदल ने कहा कि किस तरह से जीवन उमंग और रंगों से भरा रहे और सभी कष्टों को छोड़ते हुए और मिथ्या बातों को छोड़ते हुए पूरा समाज गले मिलकर होली मना रहा है उन्होंने कहा होली सनातन संस्कृति की विरासत है और लोग हर्षोल्लास के साथी से मना रहे है। वहीं मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश भर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 
हिमाचल प्रदेश में भी होली पर्व की कुछ खास ही मान्यता है। कहीं होली का पर्व एक दिन पहले मनाया जा चुका है तो वहीं अधिकतर क्षेत्रों में आज के दिन होली मनाई जा रही है। लोग हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ होली का पर्व एक दूसरे को रंग लगाकर गुलाल उड़ाकर मना रहे हैं। होली का महापर्व द्वेष नफरत को भुलाकर आपसी भाईचारे का प्रतीक है वह आज के दिन की प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं।


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow