नाहन पहुंची सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा..श्री सिद्ध पीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में किया रुद्राभिषेक

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा आज जिला मुख्यालय नाहन पहुंची। इस दौरान श्री सिद्ध पीठ कालीस्थान मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया

Apr 10, 2026 - 19:51
Apr 10, 2026 - 19:53
 0  28
नाहन पहुंची सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा..श्री सिद्ध पीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में किया रुद्राभिषेक

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया ज्योतिर्लिंग के दर्शन

आर्ट ऑफ़ लिविंग के सौजन्य से हिमाचल में निकाली गई ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    10-04-2026

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा आज जिला मुख्यालय नाहन पहुंची। इस दौरान श्री सिद्ध पीठ कालीस्थान मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया।

मीडिया से बात करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश में निकाली जा रही सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा आज नाहन पहुंची है। नाहन पहुंचने पर आज यहां श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और मां काली के दर्शन करने के बाद रुद्राभिषेक किया गया। 

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 1 अप्रैल को चंबा से शुरू हुई थी जो हिमाचल के सभी जिलों से होते हुए आज नाहन पहुंची है जहां इस यात्रा का समापन हुआ है।करीब 1000 वर्षों के बाद दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली महसूस किया श्रद्धालुओं में इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इतिहास के अनुसार मोहम्मद गजनबी ने अपने अंतिम आक्रमण में शिवलिंग को खंडित कर दिया था,जिसके बाद वहां मौजूद अग्निहोत्रीयों ने शिवलिंग के टुकड़ों को सुरक्षित छुपा लिया और पीढ़ी दर पीढ़ी उसकी पूजा-अर्चना जारी रखी।

बाद में वर्ष 1924 में शंकराचार्य से मार्गदर्शन लिया गया और उसी मार्गदर्शन के अनुसार वर्ष 2024 में इस पवित्र शिवलिंग को श्री श्री रविशंकर जी को सौंपा गया। जिसके बाद अब यह ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह शिवलिंग अद्भुत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow