टीए डीए क्लेम करने के लिए शिलाई आते है डंगा मंत्री , भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने हर्षवर्धन चौहान पर लगाए आरोप 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व में शिलाई के विधायक रहे बलदेव तोमर ने कहा की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री के नाम से नहीं बल्कि डंगा मंत्री के नाम से प्रसिद्ध है। बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि विकास छोड़कर हर्षवर्धन चौहान द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डंगे वितरित किए जा रहे हैं

Dec 8, 2024 - 17:45
Dec 8, 2024 - 18:01
 0  103
टीए डीए क्लेम करने के लिए शिलाई आते है डंगा मंत्री , भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने हर्षवर्धन चौहान पर लगाए आरोप 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-12-2024
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व में शिलाई के विधायक रहे बलदेव तोमर ने कहा की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री के नाम से नहीं बल्कि डंगा मंत्री के नाम से प्रसिद्ध है। बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि विकास छोड़कर हर्षवर्धन चौहान द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डंगे वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र में एक डंगा सुर्खियों में रहा। डंगे के निर्माण में सीमेंट की बजाय मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा था जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर बाकायदा तस्वीरें भी शेयर की। 
नाहन में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि डंगा  मंत्री द्वारा शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डंगे वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास से जनता का ध्यान बंटाने के लिए हर्षवर्धन चौहान द्वारा अपने चेहतों को डंगे वितरित किए जा रहे हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2 वर्ष के कार्यकाल में शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में एक भी विकास का कार्य नहीं किया है , बल्कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जो विकास कार्य किए गए हैं हर्षवर्धन चौहान द्वारा उन्हीं कार्यों का फीता काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में दर्जनों संस्थान बंद करवाए हैं जो लंबे समय से क्रियाशील थे। 
बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि हर्षवर्धन चौहान ने कभी भी क्षेत्र के विकास की पैरवी नहीं की। मंत्री महोदय केवल मात्र टीए डीए क्लेम करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं और अधिकारियों को डरा धमका कर वापस चले जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन होने के बाद शिलाई क्षेत्र में जितने भी डंगों का निर्माण हुआ है उन सभी की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि वह ऐसा कार्य न करें जिसके लिए उन्हें कल को पछताना पड़े। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow