पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल में 7 दिन का राजकीय शोक , सभी सरकारी करयालों में दो दिन की छुट्टी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 दिन का रात के शोक घोषित कर दिया है। साथ ही दो दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देश भर में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है

Dec 27, 2024 - 10:50
Dec 27, 2024 - 10:51
 0  171
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल में 7 दिन का राजकीय शोक , सभी सरकारी करयालों में दो दिन की छुट्टी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-12-2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 दिन का रात के शोक घोषित कर दिया है। साथ ही दो दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देश भर में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 
इस दौरान जहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा , वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो दिनों के लिए सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को सभी सरकारी कार्यालय के अलावा शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। राज्य में 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि के दौरान पूरे राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ फहराया जाएगा। 
राज्य सरकार ने आगे निर्णय लिया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के नियंत्रण वाले सभी कार्यालय , जिनमें बोर्ड और निगम और सभी शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं, 27 और 28 दिसंबर, 2024 को दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। दिवंगत नेता के प्रति सम्मान के लिए दो दिन राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश रहेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />