दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई करे हिमाचल की पुलिस, कुलदीप राठौर ने दिल्ली हिमाचल सदन में पुलिस की एंट्री को बताया गलत

दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने समर्थन किया है. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन प्रभावी रहा

Feb 25, 2026 - 16:27
Feb 25, 2026 - 16:38
 0  4
दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई करे हिमाचल की पुलिस, कुलदीप राठौर ने दिल्ली हिमाचल सदन में पुलिस की एंट्री को बताया गलत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-02-2026

दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने समर्थन किया है. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन प्रभावी रहा. युवा कार्यकर्ताओं ने US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ अपना रोष व्यक्त किया। 

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इसके बाद दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में पुलिस ने देर रात ग़लत तरीक़े से एंट्री लेकर गिरफ़्तारी करने की कोशिश की. पुलिस वहां बिना वॉरंट पहुंची थी. राठौर ने मांग की है कि दिल्ली पुलिस पर हिमाचल की पुलिस सख़्त कार्रवाई अमल में लाए। 

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आज देश में एक इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि अगर देश की सरकार के ख़िलाफ प्रदर्शन किया जाए तो इसे देश के ख़िलाफ बताया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के ख़िलाफ़ AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ब्लॉक दर्शाया गया चाइनीज़ रोबोट था. इसकी वजह से देश का नाम विश्वभर में ख़राब हुआ। 

भारतीय जनता पार्टी के नेता इस कृत्य के बारे में तो कोई बात नहीं करते, लेकिन उन्हें सिर्फ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन नज़र आता है. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आप प्रदर्शन ग़लत नहीं था और वे इसका पुरज़ोर समर्थन करते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow