मिडल ईस्ट में जारी मौजूदा हालात के बीच हिमाचल के सभी नागरिक सुरक्षित,राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड :  हर्षवर्धन

उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा है कि मिडल ईस्ट में जारी मौजूदा हालात के बीच हिमाचल प्रदेश के नागरिक सुरक्षित हैं और राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में

Mar 3, 2026 - 11:52
Mar 3, 2026 - 11:53
 0  16
मिडल ईस्ट में जारी मौजूदा हालात के बीच हिमाचल के सभी नागरिक सुरक्षित,राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड :  हर्षवर्धन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-03-2026

उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा है कि मिडल ईस्ट में जारी मौजूदा हालात के बीच हिमाचल प्रदेश के नागरिक सुरक्षित हैं और राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रदेश सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति कितने समय तक चलेगी इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन अब तक किसी भी हिमाचली के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार मिडल ईस्ट में रह रहे अधिकतर लोग अपने परिवारों के संपर्क में हैं और सुरक्षित हैं। 

घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार फीडबैक जुटा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कितने लोग प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं।हालांकि अभी सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

कई परिवारों ने राज्य सरकार से संपर्क किया है, जिन्हें आश्वस्त किया गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल होंगी, तब जो भी व्यक्ति भारत लौटना चाहेगा, उसके लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। 

फिलहाल कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है और एयरस्पेस बंद होने के कारण आवागमन बाधित है। ऐसे में सरकार हर स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर केंद्र के साथ समन्वय कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow