प्रदेश में निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि  

सरकार ने निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के लिए अनुदान राशि देने की घोषणा की है। किसी पंचायत में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाते हैं, तो उस पंचायत को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

Apr 21, 2026 - 10:15
Apr 21, 2026 - 11:00
 0  79
प्रदेश में निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-04-2026

सरकार ने निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के लिए अनुदान राशि देने की घोषणा की है। किसी पंचायत में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाते हैं, तो उस पंचायत को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसी तरह पंचायत समिति में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाने पर 5 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं जिला परिषद में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। पंचायतीराज विभाग ने सोमवार को जिला उपायुक्तों को यह निर्देश जारी किए हैं।

पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह योजना केवल उन्हीं पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों पर लागू होगी, जहां सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाएंगे। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाना, आपसी सहमति को बढ़ावा देना और अनावश्यक चुनावी खर्च व विवादों को कम करना है। 

सरकार का मानना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सौहार्द मजबूत होगा और विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा। विभाग ने सभी जिलों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

विभाग ने भले ही अनुदान राशि की अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन यह मामला अभी सरकार के स्तर पर भी विचाराधीन है। इस राशि को बढ़ाया जाना है। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी राशि बढ़ाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री के शिमला पहुंचने पर इस पर फैसला हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow