बद्दी के भटोलीकलां में एलपीजी लीकेज से सिलिंडर में ब्लास्ट, घटना में 7 वर्षीय बच्ची की मौत अन्य दो घायल 

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में सोमवार अल सुबह एलपीजी लीकेज से सिलिंडर फट गया। इससे मकान के दो कमरे ढह गए। मलबे में दबने से कमरे में सोई हुई सात वर्षीय बच्ची की मौत....

Dec 2, 2024 - 13:21
Dec 2, 2024 - 14:31
 0  38
बद्दी के भटोलीकलां में एलपीजी लीकेज से सिलिंडर में ब्लास्ट, घटना में 7 वर्षीय बच्ची की मौत अन्य दो घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बद्दी    02-12-2024

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में सोमवार अल सुबह एलपीजी लीकेज से सिलिंडर फट गया। इससे मकान के दो कमरे ढह गए। मलबे में दबने से कमरे में सोई हुई सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को ईएसआई अस्पताल काठा में भर्ती करवाया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान में रसोई गैस लीक हो हो गई जोकि पूरे कमरे में भर गई। इसके बाद सुबह 4:00 बजे अचानक धमाका हो गया। हादसे के दौरान कमरे में पति-पत्नी, दो बच्चियां और उनका भाई सोया था। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow