गांधी जी ने दिखाया सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा का मार्ग,विधानसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के लिए महात्मा गांधी के संघर्षों व विचारों को याद किया

Jan 30, 2025 - 14:00
Jan 30, 2025 - 14:28
 0  50
गांधी जी ने दिखाया सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा का मार्ग,विधानसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-01-2025

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के लिए महात्मा गांधी के संघर्षों व विचारों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा के पुजारी थे व देश को आजाद करने के लिए महात्मा गांधी ने अहम भूमिका अदा की थी। 

महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को अपनाकर अनेक महापुरूषों ने अपने जीवन का उद्धार किया है तथा समाज को नई राह दिखाई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों व सैनिकों को समरण करने का दिन है, जिन्होंने इस देश की आजादी व रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम सभी को उन महान् विभुतियों द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर आगे बढ़ना होगा।  

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव बैंक देवेन्द्र श्याम, महाधिवक्ता अनूप रत्न, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow