बयान बाजी के बजाए केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र की आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र करे जारी : राठौर

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद देने के भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप राठौर ने निशाना साधा

Jan 29, 2025 - 19:43
Jan 29, 2025 - 19:46
 0  41
बयान बाजी के बजाए केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र की आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र करे जारी : राठौर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-01-2025

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद देने के भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप राठौर ने निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा नेताओं से केंद्र द्वारा  जा रही आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। 

भाजपा के केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के नेता हिमाचल की आर्थिक मदद को लेकर तथ्यहीन आंकड़े पेश न कर श्वेत पत्र जारी करें ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। आलम यह है कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत जारी राशि को भी आर्थिक मदद में जोड़ कर पेश किया जा रहा है। 

राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए धन बल के साथ ही केंद्रीय जांच एजैंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हिमाचल में भी ऐसे ही कुछ प्रयास किए थे,जिसमे भाजपा विफल रही।

वही कुलदीप राठौर ने यूसीसी को लागू करने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा ओर कि आज देश की बुनियादी समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं हो रही। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता रहा है। पहले पी.एम. मोदी कहते थे जब-जब रुपया गिरता है। 

तब-तब देश की साख गिरती है लेकिन आज वह देश की गिरती साख पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की मदद करने वाली सरकार है। पूंजीपतियों के लोन माफ हा रहे हैं और गरीब आदमी की जेब पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow