फर्जी अधिकारी बनकर महिला ने लाखों लोगों से की ठगी,आरोपी महिला गिरफ्तार

ऊना जिला में एक महिला ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार

Feb 18, 2025 - 12:20
Feb 18, 2025 - 14:02
 0  159
फर्जी अधिकारी बनकर महिला ने लाखों लोगों से की ठगी,आरोपी महिला गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    18-02-2025

ऊना जिला में एक महिला ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने महिला को ऊना की अदालत में पेश किया है, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। 

ऊना में आरोपी महिला अपने आप को औद्योगिक क्षेत्र ऊना में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर अपनी नियुक्ति बताई थी और सेरी कल्चर ऊना का भी अतिरिक्त कार्यभार बताया था। सरकारी अधिकारी होने का हवाला देकर महिला ने लोगों को रेशम कीट से जुडऩे की योजनाएं बताई थी। 

इस दौरान महिला ने एक अपना पहचान पत्र भी डायरेक्टोरेट ऑफ इंडस्ट्री शिमला का भी दिखाया था, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने इस महिला के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपना शपथ पत्र तैयार करके महिला के साथ एग्रीमेंट भी किया था।

पुलिस के अनुसार मोनिका देवी पत्नी शशिकांत निवासी कुरियाला तहसील व जिला ऊना ने अप्रैल 2024 में पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 18 मार्च 2024 को वह अपने बेटे के साथ दोस्त संजीव के घर चंद्रलोक कॉलोनी मोहल्ला ऊना गई थी। वहां उसे वंदना धीमान मिली। 

महिला ने खुद को औद्योगिक क्षेत्र ऊना में असिस्टेंट ऑफिसर और सेरीकल्चर विभाग में अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाली बताया था। आरोपी ने उसे आईडी कार्ड दिखाया और दावा किया कि उसने कई लोगों की जमीन लीज पर लेकर शहतूत के पौधे लगवाए हैं। इसके बदले लोगों को तीन साल तक 35000 रुपये प्रति माह की आय हो रही है। उसने सरकारी नौकरी का लालच भी दिया था।

आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता से शहतूत परियोजना के लिए जमीन का एग्रीमेंट किया और नौकरी दिलवाने के नाम पर 75,000 रुपये लिए। इसके अलावा 14,000 रुपये का लोन दिलवाने का झांसा देकर और रुपये लिए। कुल मिलाकर आरोपी महिला ने 99,000 की ठगी की। 

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पता चला कि महिला ने कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की थी। इसमें उसका पति भी शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />