हिमाचल में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली, थाने पहुंची गर्भवती पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार

Feb 23, 2025 - 19:41
Feb 23, 2025 - 20:08
 0  61
हिमाचल में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली, थाने पहुंची गर्भवती पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     23-02-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। 

नालागढ़ में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने मुस्लिम व्यक्ति पर उसे झूठ बोलकर उसके साथ दुराचार किया। जिससे वह वह गर्भवती हो गई, लेकिन अब यह व्यक्ति उसके मारपीट करने लगा है। 

ये आरोप युवती ने लगाए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 से एक व्यक्ति उसका पीछा करता था। जिसने अपना नाम ईशु बताया। बाद में मोबाइल पर उसे मैसेज भेजने लगा। पहले स्वयं को हिंदू बताता रहा, लेकिन बाद उसके नाम ईशाक अली निकला। 

अगस्त 2024 में उसके पिता का निधन होने के बाद यह अकेली हो गई थी तब उक्त व्यक्ति उसे बहला फुसला कर कोर्ट में शादी करने का झांसा देने लगा , लेकिन उसने शादी नहीं की। उसे बाद में पता चला कि उक्त व्यक्ति पहले से शादीशुदा था। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow