“जैव विविधता का सम्मान करें, पर्यावरण का संरक्षण करें”थीम पर करियर अकैडमी स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

करियर अकैडमी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना

May 24, 2025 - 15:52
May 24, 2025 - 15:55
 0  65
“जैव विविधता का सम्मान करें, पर्यावरण का संरक्षण करें”थीम पर करियर अकैडमी स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    24-05-2025

करियर अकैडमी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन राइटिंग तथा डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।जिसमे डिक्लेमेशन में सीनियर केटेगरी में प्रथम स्थान पर आरुषि,द्वितय स्थान पर कनिका, तथा तृतीय स्थान पर प्राची रहे| जूनियर केटेगरी में प्रथम स्थान पर सताक्षी द्वितय स्थान पर यशिका तथा तृतीय स्थान पर शाम्भवी रहे | स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान पर अनस द्वितय स्थान पर व्योम तृतीय स्थान पर आदित्य प्रताप रहे|

विद्यालय के प्राचार्य राजेश सोलंकी ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जैव विविधता केवल जीव जन्तुओ ओर पेड़ पौधों का अस्तित्व नहीं वल्कि हमारे भविष्य की नींव है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एस.एस. राठी, निदेशिका मधुलिका राठी तथा  मनोज राठी ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रकृति के प्रति सजग रहें और छोटे-छोटे कदमों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। साथ ही, उन्होंने विद्यालय द्वारा लिए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा भी की | उहोने कहा की करियर अकादमी शैक्षणिक उन्नति के साथ साथ सामाजिक और पर्यावरणीय उतरदातित्व को भी सम्मान महत्त्व देता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />