प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती एक बार फिर विवादों में,अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग  

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग की है। आरोप है कि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र 4-4 लाख रुपये में बेचे गए, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े

Jul 14, 2025 - 11:57
Jul 14, 2025 - 11:58
 0  81
प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती एक बार फिर विवादों में,अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-07-2025

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग की है। आरोप है कि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र 4-4 लाख रुपये में बेचे गए, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगे थे और प्रश्न पत्र लीक होने और धांधली के मामले सामने आए थे। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित धांधली मामले में प्रदेश सरकार, लोक सेवा आयोग और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने प्रतिवादियों को चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है। 

प्रार्थियों ने परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की है। प्रार्थियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने की बातें सामने आई है। इस मामले में कुछ लोगों को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। शातिरों ने अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर पैसों की ठगी की थी। 

कांगड़ा जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को पास करवाने के नाम पर लोगों से ठगी की गई, जिसे लेकर पालमपुर पुलिस ने 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow